फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- फिरोजाबाद। जनपद में तैनात उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र प्रसाद का तबादला इसी पद पर मेरठ के लिए हो गया है। जबकि मेरठ में तैनात क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश यादव को इसी पद पर फिरोजाबाद के लिए स्थानांतरित किया है। फसल में नुकसान किया फिरोजाबाद। थाना नारखी में केपी सिंह निवासी गढ़ी तारा नारखी ताल्लुका ने मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव के महेश चंद्र के परिवार के लोग आएदिन उसके खेत को नुकसान पहुंचाता रहता है। पानी काट दिया जिससे गेहूं की 10 बीघा फसल खराब होने की कगार पर आ गई है। मामले में फौरन सिंह, सीमा, सपना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दहेज के लिए निकाला फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ में आरशी निवासी उर्दू नगर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी 2023 में हुई थी। उसको कार की मांग को लेकर म...