चाईबासा, मई 1 -- चाईबासा। उपायुक्त मनीष कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि पीसीपी एंड डीटी एक्ट का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में पीसीपी एंड डीटी एक्ट के तहत बेटी बचाओ अभियान एवं संबंधित विषयों पर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान चिकित्सकों के नाम जोड़ने के प्रस्ताव, पंजीकरण के नवीनीकरण, नए पंजीकरण तथा न्यायालय से संबंधित वादों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समिति द्वारा एक मामले में नवीनीकरण की स्वीकृति भी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा सभी अल्ट्रासाउंड क्लिनिक का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित...