सिमडेगा, जनवरी 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि कोलेबिरा स्थित शिवम अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच शुरु करने के लिए आवेदन दिया गया है। जिसपर डीसी ने नियमानुसार जांच करते हुए रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड क्लिनिक के संचालन में किसी प्रकार के कानून का उल्ल्घंन न हो इसका विशेष ध्यान देना है। इधर सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद ने डीसी को बताया कि सदर अस्पताल में भी अगले तीन चार दिनों में अल्ट्रासाउंड कीसुविधा प्रारंभ की जाएगी। इस पर डीसी ने आवश्यश्क दिशा निर्देश दिया। बैठक में एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी, डीपीआरओ पलटू महतो, डीएस डॉ आनंद खाखा आदि उपस्थित थे। -
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.