सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में माह भर के भीतर दूसरे नोडल अधिकारी पर सीएमओ की गाज गिर ही गई। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी रहे डॉ. प्रशांत कुमार मौर्य से सीएमओ ने चार्ज छीन लिया है। यह चार्ज अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर कार्रवाई करने की वजह से छीना गया है। इनके स्थान पर उप जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल को चार्ज सौंपा गया है। सीएमओ ने डॉ. मौर्य को मूल तैनाती स्थल लोटन सीएचसी भेजते हुए ओपीडी व इमरजेंसी करने का निर्देश दिया है। दरअसल, डॉ. प्रशांत कुमार मौर्य का विवादों से पुराना नाता है। लगभग डेढ़ वर्ष से अधिक समय से वह पीसीपीएनडीटी (अल्ट्रासाउंड) के नोडल अधिकारी रहे। जनपद में लगातार धड़ल्ले से अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलकर पीसीपीएनडीटी एक्ट का उलंघन किया जा रहा है, बावजूद इनके कार्यकाल में आधा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.