प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर सफल 410 अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के लिए किए आवेदन निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने निरस्तीकरण का कारण सहित वेबसाइट पर रोल नंबर जारी किया है। साथ ही संबंधित अभ्यर्थियों को 17 मार्च की शाम पांच बजे तक डाक से या स्वयं उपस्थित होकर अपना प्रत्यावेदन देने का मौका दिया है। सर्वाधिक 260 अभ्यर्थियों के आवेदन इसलिए निरस्त किए गए हैं कि जिस पद के लिए उन्होंने आवेदन किया है उसके लिए आवश्यक शैक्षिक अर्हता ही उनके पास नहीं है। 95 अभ्यर्थियों के आवेदन इसलिए निरस्त हुए है क्योंकि उनका मुख्य परीक्षा का आवेदन-पत्र निर्धारित अंतिम तिथि पांच जनवरी तक आयोग को नहीं मिला था। पांच अभ्यर्थियों की जन्मतिथि में भिन्नता के कारण आवेदन निरस्त किए गए हैं।13 अभ्यर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.