प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा-2025 के प्रवेश पत्र शुक्रवार को जारी कर दिए। मुख्य परीक्षा 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रयागराज व लखनऊ में होगी। 12 अक्टूबर को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में पंजीकृत 626387 अभ्यर्थियों में से 265270 शामिल हुए थे। दो दिसंबर को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 920 पदों के सापेक्ष 11727 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। हालांकि इनमें से 410 अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.