लखनऊ, मई 14 -- पीसीएस रिटायर्ड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों व मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को हुआ। कैंट रोड स्थित संगठन भवन में आयोजित समारोह में वरिष्ठ सदस्य अवधेश नारायण सिंह ने अध्यक्ष पद पर टीएन द्विवेदी, कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष एसपी राय, महासचिव अमृत लाल साहू, सचिव प्रहलाद सिंह व मीडिया सचिव पद पर अशोक कुमार शुक्ला को शपथ दिलाई। आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित कर राजन चौधरी, एके सिंह, पप्पू गुप्ता व जीतलाल सैनी को शपथ दिलाई गई। इसके बाद कार्यकारिणी के 10 सदस्यों को संगठन के वरिष्ठ सदस्य चंद्रमणि मिश्रा ने शपथ दिलाई। वहीं, मंडलीय और जनपदीय संयोजकों को भी शपथ दिलायी गई। इसके बाद 8वें वेतन आयोग को भेजे जाने वाले मेमोरेंडम पर चर्चा कर ध्वनि मत से पारित किया गया। वहीं चिकित्...