औरैया, मार्च 30 -- बेला, संवाददाता। कस्बा बेला-दिबियापुर रोड निवासी प्रशांत सिंह ने प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 28 वर्षीय प्रशांत सिंह, अशोक कुमार के पुत्र हैं और उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में प्राप्त कर एक मिसाल पेश की है। प्रशांत सिंह पिछले लगभग 10 वर्षों से लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहे। कठिन परिश्रम, अनुशासन और धैर्य के बल पर उन्होंने वर्ष 2024 में पहली बार पीसीएस परीक्षा में हिस्सा लिया और सफलता हासिल की। उनका चयन जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) पद पर हुआ है, जो एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाला पद माना जाता है। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.