मथुरा, मई 2 -- रतन लाल फूल कटोरी देवी स्कूल की पूर्व छात्रा वेदिका अग्रवाल पुत्री सुनील अग्रवाल हाल ही में पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करके असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य ) के पद पर चयनित हुई हैं। अपनी उपलब्धि की खुशी जाहिर करने के लिए वेदिका अग्रवाल अपने माता-पिता के साथ विद्यालय पहुंचीं। वेदिका और उसके माता-पिता ने विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर नीता सिंह को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। वेदिका ने स्कूल प्रांगण में छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, विद्यालय तथा अपने गुरुजनों को दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा वेदिका एवं उनके माता-पिता का बधाई देते हुए स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...