लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- क्षेत्र के चटौरा गांव की बेटी निधि वर्मा ने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद शुक्रवार को अपने गांव चटौरा पहुंचीं। गांव के पहले ही पिपरझला चौराहे पर पूर्व विधायक सुनील लाला सहित परिजनों, शुभचिंतकों व नाते रिश्तेदारों ने निधि का स्वागत किया। गांव में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निधि का चयन जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। निधि के पिता पुत्तू लाल वर्मा मुरासा गांव स्थित साधन सहकारी समिति में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें निधि चौथे नंबर की संतान हैं। निधि की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक ज्ञान मंदिर लखीमपुर में हुई। हाईस्कूल व इंटर उन्होंने कुंवर खुशवक्त राय कालेज लखीमपुर से पास किया है। इसके बाद वाईडी कालेज से बीएससी करने के बाद ...