पीसीएस में चयनित हुए विनय वर्मा बने बीडीओ
बलरामपुर, जून 23 -- सादुल्लानगर, संवाददाता। रेहरा बाजार ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गोकुला बुजुर्ग निवासी विनय कुमार वर्मा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्व चन्द्रिका प्रसाद वर्मा के पुत्र विनय कुमार वर्मा ने सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में रहकर कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, स्वर्गीय पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन व निरंतर मेहनत को दिया। चयन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। यह भी पढ़ें- बीडीओ बना दिलनवाज ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.