रायबरेली, जून 23 -- लालगंज। क्षेत्र के चांदा टीकर गांव निवासी भाजपा नेता नागेंद्र सिंह की पुत्री प्रज्ञा सिंह ने बिहार पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पिता नागेंद्र सिंह, माता माधुरी सिंह और भाई अजय सिंह ने प्रज्ञा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...