लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में उस समय गर्व का माहौल बन गया, जब विद्यालय के पूर्व छात्र रजत कनौजिया को यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स अधिकारी) पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, बालिका विभाग की प्रधानाचार्या मधु त्रिपाठी एवं प्रबंध समिति सदस्य राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने रजत कनौजिया को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रजत कनौजिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और बिना कोचिंग के सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिए। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, नगर और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.