प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक प्रतिष्ठा को साबित किया है। यूपीपीसीएस-2024 के परिणाम में विश्वविद्यालय के 46 छात्र एवं पुराछात्र विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर चयनित हुए हैं। पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि हाल के वर्षों में न्यायिक और सिविल सेवा परीक्षाओं में भी इविवि के छात्रों ने शीर्ष रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एलुमिनाई एसोसिएशन के सचिव प्रो. कुमार बीरेंद्र के अनुसार, 10 अप्रैल को होने वाला सम्मान समारोह वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...