अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या, संवाददाता। रविवार की देर शाम लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम में दिशा कैरियर इन्स्टीट्यूट दुर्गापुरी कालोनी के दो अभ्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की हैं। आनन्द स्वरूप यादव ने नायब तहसीलदार तो साक्षी पटेल ने वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर कामयाबी हासिल की है। दिशा कोचिंग के निदेशक अखिल सिंह ने बताया कि पीसीएस परिणाम 2024 की सूची में संस्था के छात्र आनन्द स्वरूप यादव ने नायब तहसीलदार तथा संस्था की छात्रा साक्षी पटेल ने वाणिज्य कर अधिकारी का पद प्राप्त किया हैं। गोठवारा मिल्कीपुर निवासी साहब लाल यादव के पुत्र आन्नद स्वरूप यादव वर्तमान में सिंचाई विभाग अम्बेडकर नगर में डिवीजनल अकान्उटेंट के पद पर तथा पटवारी का पुरवा देवकाली निवासी रक्षा राम वर्मा की...