अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवधविश्वविद्यालय आवासीय परिसर के सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र में पीसीएस में चयनित छात्र आदित्य प्रकाश का स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आदित्य प्रकाश ने शिक्षकों के प्रति आभार जताया और छात्रों को लोकसेवा आयोग जैसी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. शिवांश कुमार, डॉ. अंकित मिश्र, प्रो. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. प्रतिभा सिंह, अवंतिका पाठक व अन्य मौजूद रही। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...