प्रयागराज, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2025 की मुख्य परीक्षा रविवार से प्रयागराज और लखनऊ के 27 केंद्रों पर से शुरू हो गई। पहले दिन पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में निबंध की परीक्षा हुई। विशेषज्ञों ने सामान्य हिंदी में मुहावरों/लोकोक्तियों वाले खंड में कुछ रोचक विषय रखे थे। उदाहरण के तौर पर 'कंबल ओढ़ाकर लूटना' का अर्थ लिखने और उसका वाक्य में इस प्रकार प्रयोग करने को कहा था ताकि अर्थ स्पष्ट हो जाए। आमतौर पर कंबल ओढ़कर घी पीना मुहावरा तो लोगों ने सुना है लेकिन 'कंबल ओढ़ाकर लूटना' पहली बार सुनने को मिला। इसके अलावा दाल-भात में मूसल चंद, पगड़ी बदलना, बुलबुल पालना, काले तिल चबाना, जुए को कंधे से उतारना, अशर्फियां लुटें और कोयलों पर मोहर, उतर गई लोई क्या करेगा कोई, खूंटे...