शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- निगोही। यूपी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर घर लौटी इला सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विधायक, पूर्व विधायक, ब्लाक प्रमुख के साथ विभिन्न संगठन के लोगों ने खिरिया गांव पहुंच बेटी को शुभकामनाएं दी। निगोही के खिरिया पूर्वी निवासी एडवोकेट सतेन्द्र सिंह की बेटी इला सिंह ने पीसीएस की परीक्षा में 170वीं रैक हासिल कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया था। विधायक सलोना कुशवाहा, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, ब्लाक प्रमुख भानू प्रताप सिंह, वार एसोसिएशन और आरएसएस के स्वयंसेवको के साथ परिवार के लोगों ने इला को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...