जौनपुर, अप्रैल 7 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी एसपी बनी आकृति शुक्ला पुत्री अखिलेश कुमार शुक्ला व बहू कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनी श्रेया शर्मा पत्नी अमित शुक्ला निवासी बर्जी कला का पैतृक गांव में प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। सार्वजनिक समारोह में रविवार की देर शाम भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी मछली शहर, परमानंद क्षेत्राधिकारी मडियाहू, लालचंद पांडे सेवा नि. जिला जज, सुशील कुमार तिवारी सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक, कमला शंकर मिश्र पूर्व प्रमुख सहित आदि लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बुके और माल्यार्पण से स्वागत किया। वक्ताओं ने इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को लड़कियों के प्रति अपने सोच को बदलने की आवश्यकता है। उन्हें भी आगे बढ़न...