गंगापार, दिसम्बर 28 -- राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा - 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा मधुलिका यादव का रविवार को प्रतापपुर में फूल- मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने उनकी ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मधुलिका मूल रूप से विकास खंड प्रतापपुर के पूरे रघई (मवैया) गांव की निवासी हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पाँच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम तथा सीएमपी डिग्री कॉलेज से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की है। यह उनका राजस्थान न्यायिक सेवा का दूसरा प्रयास था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को दिया। इस अवसर पर हरिशंकर यादव, शिक्षक महेश सिंह, सेवानिवृत्त बैंक शाखा प्रबंधक मंगला प्रसाद, संतोष मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र यादव,...