नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। आईएएस रहीं दिव्या मित्तल के इस्तीफे के दो महीने बाद यूपी की एक और महिला अफसर का नौकरी से मन भर गया। उन्होंने अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली है। अब वह सियासत का रुख करेंगी, ऐसी संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश के सीतापुर की सिधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। यूपी के राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज ने अनुपमा ने इसी साल जून में वीआरएस के लिए आवेदन किया था, जिसे अक्तूबर में मंजूरी दे दी गई। अनुपमा की मां सुशीला सरोज मोहनलालगंज लोकसभा सीट से वर्ष 2004 में सांसद रह चुकी हैं। अनुपमा के पति सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। अनुपमा की एक पहचान पार्श्व गायिका के तौर पर भी है। अनुप...