प्रयागराज, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस 2024 के साक्षात्कार आठ दिन अवकाश के बाद सोमवार को फिर से शुरू हो गए। विभिन्न देशों में संघर्ष के हालात पर इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि क्षेत्रीय संघर्ष तीसरे विश्वयुद्ध की नींव रख रहा है, इसे स्पष्ट करें। पाकिस्तान में भारत विरोधी भावना थी, अब बांग्लादेश में भी ऐसा माहौल बन रहा है, इस पर आपकी क्या राय है। भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है पर हम 80 करोड़ लोगों को फ्री में भोजन बांट रहे हैं, इसे आप कैसे देखते हैं। सिद्धांत और राष्ट्रधर्म में आप किसको प्राथमिकता देंगे। हरित क्रांति की बात अब क्यों नहीं हो रही, लालफीताशाही रोकने के लिए क्या करेंगे। पिछले तीन वर्षों में पास हुए तीन अधिनियम जिन्होंने आपको प्रभावित किया हो, ऐसी कोई योजना जिसने महिला, किसान, गरीबों के जीवन ...