सोनभद्र, अप्रैल 6 -- सोनभद्र। संत कीनाराम सीनियर सेकण्डरी पब्लिक स्कूल लोढी में सोमवार को यूपी पीसीएस में सफलता हासिल करने वाले आनंद राज सिंह का उनके माता-पिता केसाथ स्वागत किया गया। विद्यालय, महाविद्यालय परिवार ने दिल खोलकर अपने होनहार लाल का सम्मान किया। आनंद राज के विद्यालय में आते ही छात्र -छात्राओं ने गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह ने आनंद राज सिंह के साथ उनके माता पिता का भी अंग वस्त्र, माला, फूल और सन्त कीनाराम महाराज की तस्वीर भेंट किया। डॉक्टर गोपाल सिंह ने कहा कि मेरा हमेंशा से यहीं प्रयास रहा है कि छात्र- छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो। यह उद्देश्य दिन प्रतिदिन सफल हो भी रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनुश्री, निदेशक अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...