पीसीएस अफसर सौम्या बंसल को किया सम्मानित
मेरठ, अप्रैल 1 -- पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को सरूरपुर खुर्द गांव पहुंचकर पीसीएस परीक्षा में चयनित हुई छात्रा सौम्या बंसल का भव्य स्वागत किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व महामंत्री ललित गुप्ता ने सौम्या बंसल उनके पिता व माता को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सौम्या बंसल की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और लगन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सौम्या भविष्य में प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज की सेवा करेंगी। इस मौके पर शिक्षक दीपक शर्मा, वाईके पुनिया, सुनील सलेक चंद, इरफान जावेद सिद्धकी, प्रदीप बुद्धिराजा, ब्रजमोहन शर्मा, रक्षित गर्ग, नवीन बंसल, काव्य बंसल, दीपक जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.