मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- भोपा। पीसीएस अधिकारी बने युसुफपुर के रोहित कुमार का सम्मान राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं द्वारा किया। जहां रोहित की प्रशंसा करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने पर बल दिया। गांव युसुफपुर में समाज सेवी विकास सहरावत के आवास पर मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे रालोद के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर उर्फ गुड्डू ने कहा कि आज गांव के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना रहे हैं। रोहित कुमार की सफलता ने साबित कर दिया है कि कड़ी महनत के परिणाम हमेशा सुखद होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ अमित ठाकरान ने कहा कि रोहित कुमार के पीसीएस अधिकारी बनने पर पूरे क्षेत्र को उन पर गर्व है अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा मिलेगी इस अवसर पर मुख्य रूप से विभोर चौधरी, अक्षित चौधरी, आबाद ...