औरैया, अप्रैल 3 -- बेला, संवाददाता। पीसीएस परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर समाज कल्याण अधिकारी बने प्रशांत सिंह के प्रथम गृह आगमन पर कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार दोपहर उनके घर पहुंचने पर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत समारोह आयोजित किया। स्वागत कार्यक्रम में प्रशांत सिंह को चांदी का मुकुट, फूल मालाएं, बुके, पगड़ी व अन्य उपहार भेंट किए गए। पूरे कस्बे में डीजे के साथ वाहनों की रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डॉ. नवीन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंबुज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह चौहान और भाजयुमो महामंत्री शीलू कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशांत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह स्नेह और सम्मान जीवन भर याद रहेगा। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.