मेरठ, जून 8 -- रविवार को प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों का दल दो दिवसीय दौरे पर मेरठ पहुंचा। 20 पीसीएस अधिकारियों के दल ने मेरठ में दिल्ली रोड स्थित स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में ओडीओपी का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों हस्तशिल्पियों, उ‌द्यमियों से वार्ता की। उद्यमियों से ओडीओपी को लेकर जानकारी ली। मेजर ध्यानचंद नगर स्थित यश इंडस्ट्रीज की यूनिट को देखा। शाम में अधिकारियों ने शहीद स्मारक और औघड़नाथ मंदिर में दर्शन किये। सोमवार को अधिकारी कृषि विवि जाकर वहां का जायजा लेंगे। इस दौरान एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह, एसीएम सत्यप्रकाश सिंह, सहायक उपायुक्त उद्योग दिनेश आर्य, अमित शुक्ला मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पीसीएस अधिकारियों के दल ने ओडीओपी का लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...