अलीगढ़, जून 9 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। किसानों से अवैध वसूली और अनियमिताओं के आरोप में हरदुआगंज कलाई स्थित पीसीएफ गेहूं खरीद केन्द्र के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी कोल करेंगे। किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष बंटी जादौन ने पिछले दिनों डीएम अविनाश कुमार से एक शिकायत की थी। शिकायत में आरोप था कि हरदुआगंज कलाई स्थित पीसीएफ गेहूं खरीद केंद्र पर अवैध वसूली व किसानों के साथ अनियमिता की जा रही है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कोल महिमा राजपूत ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान केंद्र प्रभारी सुनील कुमार केंद्र पर अनुपस्थित मिले। यह भी पढ़ें- सहायक आयुक्त ने अमडरिया समिति को किया सील वहीं, शिकायतकर्ता व संबंधित अभिलेखों के परीक्षण में कई खामियां सामने आईं। जांच रिपोर्ट के अनुसार किसान का...