पीसीएफ खाद घोटाले का माफिया मौ. हारुन पर एनएसए की कार्रवाई
बुलंदशहर, मई 25 -- बुलंदशहर। पीसीएफ खाद घोटाले के माफिया मो. हारुन पर डीएम के निर्देश पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की धारा लगा दी गई। वहीं जिला कारागार में बंद अभियुक्त को नोटिस तामील कराया गया। अन्य अभियुक्तों पर भी एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी आरके यादव ने 10 मई को अनूपशहर गंगा पुल पर तीन ट्रक में संभल की तरफ जा रहे इफको कंपनी के यूरिया के 1575 बैग पुलिस की मदद से बरामद किए थे। कालाबाजारी को ले जा रहे खाद को माफिया मो. हारुन पुत्र सोहराब अहमद निवासी गांव हमीरपुर थाना टांडा जिला रामपुर और तीन ट्रकों के चालक को मौके पर हिरासत में ले लिया था। जिला कृषि अधिकारी ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक तथा तीन अन्य कर्मचारियों सहित आठ के खिलाफ अनूपशहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस जांच के दौरान दो अन्य लोगों के नाम भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.