अलीगढ़, जून 4 -- अतरौली, संवाददाता। धान की रोपाई शुरू होने से ठीक 15 दिन पहले अतरौली का पीसीएफ उर्वरक केंद्र बंद होने से किसानों में हड़कंप मच गया है। केंद्र प्रभारी विनय कुमार सिंह को आगरा मुख्यालय अटैच कर केंद्र को सिर्फ गोदाम बना दिया गया है, जिससे यूरिया-डीएपी का वितरण पूरी तरह ठप है। पीसीएफ द्वारा संचालित यह केंद्र अकेले अतरौली तहसील में सर्वाधिक किसानों को उर्वरक सप्लाई करता था। खरीफ सीजन में धान की नर्सरी तैयार होने के बाद अब रोपाई का समय नजदीक है। ऐसे में खाद न मिलने से किसान देवेंद्र गुप्ता, हुकम सिंह, बड़ेल चौधरी, नरेंद्र सिंह समेत सैकड़ों किसान परेशान हैं। यह भी पढ़ें- अधिक दाम पर उर्वरक बिक्री के आरोप में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द किसानों ने एसडीएम नारायण सिंह से मिलकर कहा कि केंद्र बंद होने से कालाबाजारी बढ़ेगी और फसल प्रभाव...