सिंगापुर, मई 26 -- स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू मंगलवार को पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर ओपन 2026 में महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गईं। तीस साल की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने 10 लाख डॉलर इनामी इस सुपर 750 टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में दुनिया की छठे नंबर की इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 21-17, 21-18 से हराया। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का अगला मुकाबला जापान की रिको गुंजी से होगा।सात्विक-चिराग भी आगे बढ़े सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पुरुष युगल जोड़ी भी शुरुआती दौर में चेन झी यी और प्रेस्ली स्मिथ की मलेशिया की दुनिया की 25वें नंबर की जोड़ी को 26-28, 21-15, 21-13 से हराकर अगले दौर में पहुंच गई। दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी अग...