जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- पीवीसी फॉर्मेट में ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा शुरू करने को लेकर परिवहन विभाग ने सभी जिलों से तैयारी संबंधी रिपोर्ट मांगी है। विभागीय निर्देश के बावजूद अबतक किसी भी जिले से तैयारी की रिपोर्ट नहीं मिलने पर सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को इसे अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट जमा करने के लिए सभी जिलों को समय सीमा भी निर्धारित की गई है। विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, जिलों को पीवीसी फॉर्मेट में डीएल और आरसी डाउनलोड की सुविधा लागू करने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करने को कहा गया था। इसके बावजूद अब तक किसी भी जिले से तैयारी संबंधी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सभी डीटीओ को निर्देश दिया है कि वे अपने जिले की तैयारी की रि...