मथुरा, अप्रैल 13 -- शासन के निर्देश पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश कुमार गुप्ता (आईएएस) ने शनिवार देर शाम नई वर्टिकल व्यवस्था की समीक्षा की। हेल्प डेस्क एवं बिजलीघर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत निस्तारण एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एमडी रवीश कुमार गुप्ता ने मथुरा के अधिकारियों के साथ कृष्णानगर बिजलीघर पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। यहां तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर रवि गुप्ता से हेल्प डेस्क से बारे में जानकारी की। बताया कि आने वाले उपभोक्ता से बातचीत कर उसकी शिकायत पूछ उसको अपनी आईडी से पोर्टल पर दर्ज की जाती है। शिकायत की कॉपी कर संबंधित अधिकारी, इंजीनियर को शिकातय भेज दी जाती है। शाम को उपभोक्ता से संपर्क कर पूछा जाता है कि आपकी शिकायत का निस्तारण...