रामगढ़, मई 16 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल में शनिवार को परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एके सहगल, सीआरओ पीवीयूएनएल, मनीष क्षेत्रपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), बिष्णु दत्ता दास, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) एवं जियाउर रहमान, एचओएचआर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। चर्चा के दौरान सीईओ ने टीम को विभिन्न स्थानों की पहचान कर स्वच्छता संबंधी पहल शुरू करने तथा नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों को आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया। यह भी पढ़ें- पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा का आय...