पीवीयूएनएल में मजदूरों की समस्याओं पर जेएसएस की बैठक
रामगढ़, जुलाई 20 -- भदानीनगर, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित कुरसे पंचायत सचिवालय में रविवार को झारखंड श्रमिक संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला सचिव हरिलाल बेदिया और संचालन संघ के पीवीयूएनएल सचिव वीरेंद्र यादव ने किया। इसमें पीवीयूएनएल में कार्यरत मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों से निर्धारित आठ घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम कराया जा रहा है, जो श्रम कानूनों की भावना के विपरीत है। ठेका कंपनियों के अधीन कार्यरत मजदूरों के पीएफ खाते नियमित रूप से अपडेट नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा डिमांड राशि में गड़बड़ी और स्थानीय निजी वाहनों की उपेक्षा कर बाहरी एजेंसियों के वाहनों को काम दिए जाने पर भी नाराजगी जताई गई।पीवीयूएनएल सचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों से किसी भी तरह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.