रामगढ़, जनवरी 23 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल गेट के निकट से गुरुवार की रात एक अपाची बाइक की चोरी हो गई। इस संबंध में पालू पिपरी टोला निवासी रविंद्र कुमार ने पतरातू थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उसने कहा है कि वह पीवीयूएनएल के यूपीएल में काम करता है। गुरुवार को उसने गेट कि निकट अपाची बाइक जिसका नंबर जेएच ईई 7536 है को खड़ा कर प्लांट के अंदर ड्यूटी करने चला गया। ड्यूटी करने के बाद जब वह वापस आया तो देखा तो जहां वह बाइक को खड़ा किया था ल।वहां नहीं है। इसके बाद काफी खोजबीन किया साथ ही सीसीटीवी फुटेज में देखा तो पाया कि एक अनजान व्यक्ति उसके बाइक को लेकर फरार हो गया है। रविंद्र कुमार ने थाना से आवश्यक कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...