रामगढ़, मार्च 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बासल थाना क्षेत्र के रसदा छाई डैम में कार्यरत तीन कंपनियों के खिलाफ सोमवार को स्थानीय रैयत-विस्थापित ग्रामीणों ने मोर्चा खोला। तीनों कंपनी के कार्यालयों में ताला जड़ने के बाद ग्रामीण छाई डैम परिसर में चरणबद्ध आंदोलन का आगाज करते हुए धरने पर बैठ गए। स्थानीय रैयत विस्थापितों का कहना है कि पीवीयूएनएल/एनटीपीसी ने उनके साथ वायदा खिलाफी की है। कई राउंड हुई वार्ता के दौरान मिले आश्वासन पर भी अब तक पहल नहीं हुआ, इससे पीवीयूएनएल का इरादा साफ जाहिर होता है। इसलिए अब वे किसी भी बहकावे पर आने वाले नहीं है। यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और धारदार बनाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि अब तक छाई डैम के विस्थापितों को उनका वाजिब हक और अधिकार नहीं मिला है। स्थायी नौकरी, पुनर्वास की व्यवस्था औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.