रामगढ़, अगस्त 3 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल अंतर्गत समांता कंपनी में कार्यरत बलकुदरा गांव निवासी 46 वर्षीय मुकेश प्रसाद साहू, पिता नागेश्वर साहू सोमवार को पीवीयूएनएल प्लांट में ड्यूटी के दौरान हाइड्रा की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पीवीयूएनएल प्लांट में मुकेश प्रसाद साहू लगभग 10:00 बजे दिन ड्यूटी के दौरान हाइड्रा की चपेट में आ गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में मेडिका रांची ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रिगर के पद पर कार्यरत मुकेश प्रसाद साहू पीवीयूएनएल प्लांट के कॉरिडोर में कार्यरत था। यह भी बताया जाता है कि मुकेश प्रसाद हाइड्रा के चपेट में आने से उसके शरीर पर लोहा गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस कंपनी के लोगों ने उसे रांची के मेडिका अस्पताल मे...