पलामू, सितम्बर 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने मध्य प्रदेश के बाला घाट में पी*वी*टी*जी की बैगा और गौड़ आदिवासी समुदाय के 30 बच्चों की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जून माह से ही बच्चों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन समय रहते मध्य प्रदेश सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। शुरुआती दौर में बीमारी और संक्रमण को लेकर प्रभावी कदम उठाई जाती तो कई बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। भारत सरकार विलुप्त पीवीटीजी को बचाने के लिए लाखो रुपया खर्च करती है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग किया है कि 30 बच्चे की मौत को गहराई से जांच करा कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- जिस राज्य में हुई 30 बच्चों की मौत, वहां के लिए निकले अभिजीत दिपके; ब...