पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मोबिलाइज़र एवं संबंधित कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ कुमार ने पीवीटीजी एनटाइटलमेंट सर्वेक्षण को प्राथमिकता देते हुए छूटे हुए ग्रामों को चिन्हित कर शीघ्र सर्वेक्षण पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही जनगणना 2027 के तहत एचएलबीएस गठन, मकान सूचीकरण, लैंडमार्क चिन्हांकन एवं समय पर प्रतिवेदन जमा करने, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत व्यय, उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं ऑडिट रिपोर्ट समय पर जमा करने, सभी 17 पंचायतों में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं-जैसे डोभा, टीसीबी, बिरसा सिंचाई कूप, खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अबुआ आवास-म...