हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग , नगर प्रतिनिधि। पेलावल विकास मंच का 19वां रक्तदान शिविर बुधवार को केबी महिला महाविद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कॉलेज में दूसरा रक्तदान शिविर एवं पहला रक्तदान जागरूकता के लिए वर्कशॉप का भी आयोजन हुआ। वर्कशॉप में लगभग 120 छात्राओं एवं प्रोफेसर्स मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केबी महिला महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ मुकुल कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि में जेजे कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मिथिलेश उपाध्याय थे। विषय प्रवेश जेपीएम हॉस्पिटल संचालक सह पीवीएम संरक्षक डॉ एके मेहता व एसबीएमसीएच ब्लड बैंक के डॉ प्रणीत सहाय ने किया। शिविर में कुल 11 यूनिट खून संग्रहित किया गया। शिविर का शुभारंभ सुधीर कुमार एवं समापन फरहीन फातिमा ने रक्तदान कर किया। रक्तदाताओं को रक्तदान के पश्चात प्रशस्ति पत्र वितरण सामूहिक रूप से किया ...