मुंगेर, मई 18 -- सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। अंचल क्षेत्र के किसानों के लिए मक्का इस बार चिंता का कारण बन गया है। रबी मौसम की प्रमुख नगदी फसल मक्का, जिसे किसान पीला सोना कहते हैं, बाजार में अपेक्षित कीमत नहीं मिलने से किसानों की उम्मीद तोड़ रही है। स्थानीय बाजारों में मक्का 1900 से 1930 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, जबकि अभी पूरी कटाई भी शुरू नहीं हुई है। किसान ललित कुमार ने बताया कि सरकार मक्का आधारित उद्योग और खरीद व्यवस्था शुरू करे तो किसानों को राहत मिल सकती है। किसान नागेंद्र यादव ने कहा कि कभी प्राकृतिक आपदा तो कभी बाजार की मंदी खेती को घाटे का सौदा बना रही है। यह भी पढ़ें- सहरसा : पीले सोने की चमक फीकी, गिरा मक्का का भाव पहले बांग्लादेश और नेपाल में निर्यात होने से मक्का का अच्छा भाव मिलता था, लेकिन अब निर्यात लगभग बंद है। किसानों...