नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- चेहरे को चमकाना तो सबको याद रहता है लेकिन ज्यादातर महिलाएं हाथों को चमकाना भूल जाती हैं। खाना बनाना, कपड़े धोना, बर्तन धोने के चक्कर में ज्यादातर महिलाओं के हाथ काफी गंदे दिखते हैं। नाखूनों के कोनों पर कालिख और गंदगी जमा हो जाती है और कई बार तो सब्जियों को काटने की वजह से नाखून भी पीले-काले से दिखने लगते हैं। ऐसे गंदे हाथों पर मेहंदी लगाया तो वो भी सुंदर नहीं दिखेगी। लेकिन घर-बाहर के काम में दिनभर का सारा समय निकल जाता है तो खुद की देखभाल के लिए भी कम टाइम मिलता होगा। ऐसे में मेनीक्योर के कई स्टेप फॉलो करने का समय ना घर पर है और ना ही पार्लर जाकर पैसे खर्च करने का बजट, तो क्या करें? इस असरदार घरेलू नुस्खे को अपनाएं, जो मिनटों में आपके हाथों को एक बार में ही चमका देगा और घर में बिना तीन से चार स्टेप फॉलो किए पार्लर...