हरिद्वार, अप्रैल 17 -- पीली नदी से रसियाबढ़ के बीच हाईवे निर्माण कार्य में सुस्ती बनी रहने से इस खंड में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लंबे समय से यहां वन-वे संचालन के सहारे आवागमन जारी है, जिससे संकरे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ जाती है। हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग के इस हिस्से में निर्माण में सुस्ती के चलते यातायात दबाव बढ़ा हुआ है और कई बार आवागमन की रफ्तार असंतुलित हो जाती है। इससे राहगीरों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ता है। पूर्व में संबंधित स्तर पर मौके का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण गति में अपेक्षित सुधार नहीं देखा जा रहा है। झिलमिल झील के समीप यह क्षेत्र संवेदनशील वन्यजीव क्षेत्र है, जहां कभी सड़क किनारे सांभर, हिरण, चीतल और मोर जैसे वन्यजीवों की सहज आवाजाही ...