सुल्तानपुर, मई 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जिले सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कोइरीपुर स्थित जालपा मंदिर के पास पीली नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान नन्हे बनरवाल पुत्र साधुराम बनरवाल उम्र करीब 50 वर्ष निवासी कंचन नगर नगर पंचायत कोइरीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...