पीली डैम की सुरक्षा का होगा व्यापक मूल्यांकन, विशेषज्ञ पैनल ने किया निरीक्षण
बिजनौर, अगस्त 29 -- सिंचाई सुविधा और बाढ़ नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पीली डैम की सुरक्षा और संरचनात्मक स्थिति का अब व्यापक तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है। करीब 60 साल से क्षेत्र की जीवनरेखा बने इस बांध के आधुनिकीकरण और सुरक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में इसे अहम पहल माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Nawada News: फुलवरिया डैम में 36 बोरिंग के साथ बनेगा कंट्रोल रूमपीली डैम का निर्माण पीली डैम का निर्माण 1962 में शुरू हुआ था और 1966 में पूरा हुआ। 1966 से यह बांध लगातार सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के साथ मानसून में बाढ़ प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभा रहा है। दीर्घकालीन उपयोग को देखते हुए अब इसकी संरचनात्मक स्थिति, जल प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षा उपकरणों और हाइड्रो-मैकेनिकल व्यवस्थाओं का तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है।एनडीएसए के दिशा-निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.