नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- मच्छरों से बचाव के लिए वैसे तो आजकल कई ऑप्शन आ चुके हैं लेकिन फिर भी कई लोग मच्छरदानी लगाते हैं। इसे लगाने के बाद मच्छरों से बचे रह सकते हैं और आराम की नींद भी आती है। मच्छरदानी भी आजकल कई फैंसी डिजाइन में आने लगी हैं, ऐसे में लोग इन्हें ट्रेंड में भी लगवा लेते हैं। अगर आप भी मच्छरदानी का इस्तेमाल करते होंगे तो देखते होंगे कि उसमें पीले दाग, धब्बे और गंदगी जमा हो जाती है। कई बार गंदगी के कारण मच्छरदानी के अंदर खांसी-छींक आने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है या मच्छरदानी गंदी हो चुकी है, तो उसे साफ करने के लिए कुछ टिप्स जान लीजिए।मच्छरदानी साफ करने के लिए कुछ टिप्स करें ट्राईधूल झाड़कर करें साफ सबसे पहले मच्छरदानी को अच्छी तरह खोलकर उसकी धूल-मिट्टी झाड़ लें। अगर मच्छरदानी पर काफी धूल जमा है, तो उसे बाहर ले जाकर...