पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लालकुआं-कोलकाता के बीच ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन पीलीभीत होकर गुजरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को सीधा कोलकाता जाने की सुविधा मिलेगी। 05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से दोपहर 1.35 बजे चलकर पीलीभीत स्टेशन पर शाम 4 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन गोरखपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, बरौनी, आसनसोल होते हुए रात 11.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 05059 कोलकाता-लालकुआं विशेष ट्रेन 4 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 5 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 12 बजे पीलीभीत पहुंचेगी और शाम 3.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा न...