पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। होली पर्व पर बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पीलीभीत से मैलानी होते हुए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसका संचालन पांच मार्च से शुरू होगा। रेलवे ने इसकी समय सारणी भी जारी कर दी है। पूरे देश में होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है, लेकिन तराई क्षेत्र के यात्रियों को अब तक सीधी सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अब रेलवे प्रशासन की ओर से पीलीभीत-पूरनपुर-मैलानी रूट से होकर लालकुआं से कोलकाता तक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार ट्रेन का संचालन 5 मार्च से 26 मार्च तक लालकुआं से गुरुवार को किया जाएगा, जबकि कोलकाता से यह ट्रेन 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। कुल चार फेरों में इसका संचालन प्रस्तावित है। ट्रेन संचालन क...