पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र में मंगलवार की देर रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार ​शिक्षक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ​शिक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घो​षित कर दिया। हादसा गजरौला क्षेत्र में जरा चौकी के पास हाईवे पर ​स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक की पहचान बेसिक ​शिक्षक वीर सिंह कुशवाहा (38 ) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...